फ़ोन की कीमत और कैमरे के मेगापिक्सल देखकर ही फ़ैसला न लें। रोज़ के इस्तेमाल में ये बातें ज़्यादा मायने रखती हैं:
1. प्रोसेसर और RAM: रोज़ के काम और गेम की रफ़्तार इन्हीं पर निर्भर करती है।
2. स्टोरेज: फ़ोटो, वीडियो और ऐप के लिए कम से कम इतनी जगह लें कि आगे दिक़्क़त न हो।
3. बैटरी और चार्जिंग: बैटरी की क्षमता के साथ चार्जर का वाट देखें, और यह भी कि चार्जर डिब्बे में मिलता है या नहीं।
4. डिस्प्ले: धूप में पढ़ने लायक चमक और स्क्रीन का रिफ़्रेश रेट देखें।
5. सॉफ़्टवेयर अपडेट: कंपनी कितने साल तक अपडेट देगी, यह ज़रूर पूछें।
6. वारंटी और सर्विस सेंटर: अपने शहर में सर्विस सेंटर है या नहीं, देख लें।
जहाँ संभव होता है, हम स्पेसिफ़िकेशन कंपनी की आधिकारिक साइट से लेते हैं। ख़रीदने से पहले हमारे टूल में अपना मॉडल खोजकर देख लें।
